फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिना हेलमेट 38 वाहनों का चालान, 1.25 लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
फोटो-17, फतेहगढ़ चौराहा से पहले स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट लगाए बाइक चालक को समझाते एआरटी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी शहर के पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आए 38 वाहन चालकों के चालान काटे गए। 1.25 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ ने बिना हेलमेट पेट्रोल दे रहे पंप कर्मियों को जमकर हड़काया।
विज्ञापन


एआरटीओ सुभाष रजापूत व प्रभारी डीएसओ अनिल कुमार यादव फतेहगढ़ चौराहा से पहले स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इस दौरान कई लोग बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवा रहे थे। एआरटीओ ने पेट्रोल पंप कर्मियों को हिदायत दी कि बिना हेलमेट पेट्रोल न दिया जाए। बिना हेलमेट पेट्रोल ले रहे बाइक चालक को जानकारी दी कि अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। बाइक चालक ने जानकारी न होने की बात कही।
एआरटीओ ने सबक सिखाते हुए उसका चालान काट दिया। इसके अलावा टीम ने अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की। प्रभारी डीएसओ ने बताया कि 38 वाहन चालकों के चालन कर 1.25 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक अभिषेक मिश्र व अमित चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें