फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 38 लाख खर्च, फिर भी सरोवर से अमृत गायब

विज्ञापन
फोटो-10 राजेश कुमार। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। अमृत सरोवर योजना के तहत गांव अताईपुर जदीद में वर्ष 2022 में 38.76 लाख रुपये की लागत से तैयार कराया गया तालाब किसी काम का नहीं है। हालत यह है कि सरोवर अधिकांश समय सूखा पड़ा रहता है और उसमें झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। अब बच्चे उसमें क्रिकेट खेलते नजर आते हैं।
विज्ञापन

अमृत सरोवर के निर्माण पर 28.75 लाख रुपये खर्च किए गए, जबकि 10.01 लाख रुपये मनरेगा के तहत मजदूरी के दिए गए। तालाब के चारों ओर टहलने के लिए पाथवे बनाया गया, हरियाली के लिए पौधरोपण कराया गया और लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की बेंच लगाई गईं। कई बेंच टूट गई हैं, जबकि लोकार्पण का शिलापट भी क्षतिग्रस्त हो गया है। तालाब के पास हैंडपंप चालू है। 3.3230 हेक्टेयर में बने इस अमृत सरोवर के बारे में ग्रामीण आशीष कुमार बताते हैं कि बरसात के दिनों में ही तालाब में पानी दिखाई देता है। बाकी समय सूखा रहता है, इसलिए अब लोग वहां जाना भी पसंद नहीं करते।
ग्रामीण राजेश कुमार का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद योजना का लाभ गांव को नहीं मिल रहा। ग्रामीणों ने सरोवर में नियमित जलभराव और रखरखाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सरोवर की मिट्टी रेतीली होने से पानी जमीन में जल्दी रिस जाता है। तालाब में पहले दो बार पानी भरवाकर देखा गया था, लेकिन वह अधिक समय तक नहीं टिक सका। उन्होंने बताया कि नियमित जलभराव के लिए कोई स्थायी साधन उपलब्ध नहीं है।

फोटो-10 राजेश कुमार। संवाद

फोटो-10 राजेश कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें