कायमगंज। विकास खंड की 87 ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए रिक्त 360 पदों पर नाम वापसी के दिन 42 दावेदारों के नाम वापस लेने से सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए।
विकास खंड की 87 ग्राम पंचायतों के सदस्य पद के रिक्त 360 पदों के लिए 11 ग्राम पंचायतों के 53 वार्डों में दो-दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल करने से चुनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
बुधवार को नाम वापसी के दिन इन ग्राम पंचायतों कटरा रहमत खां से 15, अल्लाहपुर से एक, रुटौल से पांच, सिकंदरपुर खास से सात, चिलौली से एक, पट्टी मदारी से पांच और गौरखेड़ा से दो लोगों के नाम वापस लेने से अब सभी 360 पदों पर सदस्य निर्विरोध हो गए। निर्वाचन अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि सभी पदों पर सदस्य निर्विरोध हुए हैं। अब किसी भी ग्राम सभा में पद रिक्त नहीं बचा है।