फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

359 रिक्रूट बने सिपाही, डीआईजी ने दिलाई शपथ

Thu, 06 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेते पुलिस के जवान। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुशल प्रशिक्षण के बाद 359 रिक्रूट सिपाही बन गए हैं। डीआईजी ने दीक्षांत परेड समारोह में शपथ दिलाने के बाद उन्हें समाज सेवा में कार्य करते रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

छह माह के भारी परिश्रम के बाद आउटडोर व इंडोर शस्त्र प्रशिक्षण की परीक्षाओं में 359 रिक्रूट उत्तीर्ण हुए हैं।

इनमें इटावा जिले के लिए 53, मैनपुरी के लिए 28 और मथुरा 32, कन्नौज 37, हाथरस 47 और फिरोजाबाद 62 रिक्रूटों को भेजा जा रहा है। डीआईजी ने कहा कि जिस तरह से प्रशिक्षण के बाद सकुशल पास होना रिक्रूटों के लिए चुनौती होती है। उसी तरह से थानों में पहुंचकर ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करना भी उनके लिए एक चुनौती है।


इस अवसर पर पुलिस कप्तान सुभाष सिंह बघेल ने डीआईजी राजेश डी. मोडक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, एएसपी अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइंस फतेहगढ़ देवेंद्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राकेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



शपथ ग्रहण के बाद 12 टोलियां बनाकर रिक्रूटों को प्रशिक्षण दिया गया। टोली नंबर एक को प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह, टोली नंबर दो को कपिलदेव, तीन को सुरजीत सिंह, चार को मेराजुद्दीन, पांच को रणधीर, छह को मुकेश, सात को अरविंद, आठ को तेजपाल, नौ को अनिल, दस को अरविंद, 11 को हरेंद्र और 12 को सिराजुद्दीन ने प्रशिक्षण दिया।


डीआईजी ने किया सम्मानित
बेस्ट प्रशिक्षण प्राप्त करने पर अभय सिंह को इंडोर और महेंद्र प्रताप को आउटडोर तथा महेंद्र प्रताप को सर्वांग संपूर्ण बेस्ट रिक्रूट के रूप में नवाजा गया और इन्हें डीआईजी राजेश डी. मोडक ने सम्मानित किया।



सफाई व्यवस्था न देख डीआईजी ने दिखाई नाराजगी
फर्रुखाबाद। डीआईजी ने पासिंग आउट परेड में भाग लेने के बाद पुलिस महकमे के कई कार्यालयों में जाकर हालचाल लिए। सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद न देख डीआईजी ने प्रतिसार निरीक्षक को फटकार लगाई और कहा कि सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

प्रशिक्षण के बाद वह सीधे पुलिसलाइन की बैरक में पहुंचे। बैरक की जाली टूटी और टीवी खराब मिली। आरआई लाइन के अंदर की उन्होंने व्यवस्था देखी। 9 बजे तक झाड़ू न लगे होने पर उन्होंने आरआई से नाराजगी जताई और कहा कि हर हाल में साफ-सफाई समय से कराई जाए।

यूपी 100 में गंदगी देख आरआई ने प्रभारी अजीत सिंह को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर से कार्यालय में सफाई करना सुनिश्चित करें। सीसीटीवी कैमरे ठीक मिले। लागबुक का रखरखाव सही नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें