फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दुकानदार से धोखाधड़ी कर 34 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ऑनलाइन ट्रांसफर के नाम पर रुपये भेजने के फर्जी मैसेज भेजकर दुकानदार से युवक ने 34 हजार की ठगी कर ली। एहसास होने पर दुकानदार ने साथियों की मदद से युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी गौरव शुक्ला का फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर में जनसेवा केंद्र है। सोमवार को एक युवक दुकान पर आया। उसने बताया कि इमरजेंसी है। एक नंबर पर रुपये ट्रांसफर करने हैं। दुकानदार के मोबाइल पर 15 हजार रुपये ट्रांसफर करने का मैसेज आया। दुकानदार गौरव ने युवक के बताए नंबर पर 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद गौरव के मोबाइल पर 20 हजार रुपये ट्रांसफर का मैसेज आया। पूछने पर युवक ने बताया कि ज्यादा रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। इसके बाद युवक के बताए नंबर पर गौरव ने रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद गौरव के मोबाइल पर 50 हजार रुपये ट्रांसफर करने का मैसेज आया।
गौरव को शक हो गया। उसने खाते की जांच की तो पता चला कि उसके खाते से 34 हजार रुपये निकल गए हैं। उसके खाते में युवक की ओर से ट्रांसफर किए गए रुपये नहीं पहुंचे हैं। मैसेज की जांच करने पर पता चला कि वह फर्जी है। गौरव ने अन्य दुकानदारों की मदद से युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक शहर कोतवाली के लखनपुर का निवासी है। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें