फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इंटर कॉलेज में टूट कर गिरा 33 हजार केवीए तार, बचे छात्र

Fri, 22 Aug 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। बिजली विभाग की लापरवाही से इंटर कॉलेज के ऊपर से गुजरी 33 हजार केवीए की लाइन टूट कर मैदान में गिर गई। हालांकि मौके पर कोई मौजूद नहीं था जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के दौरान हाईस्कूल के छात्र मैदान में पढ़ रहे थे। तार टूटने से वायरिंग, पंखा आदि भी फुंक गया। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने टूटी लाइन को जोड़कर आपूर्ति चालू कर दी। प्रबंधक ने विद्यालय के ऊपर से गुजरी लाइन हटाने की मांग की।
विज्ञापन


विद्यालय के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइनों को हटाने के लिए आदेश जारी हो जाने के बाद भी बिजली विभाग हादसों को दावत दे रहा है। कस्बा के गौसपुर गुमटी के निकट स्थित राम श्याम इंटर कॉलेज के ऊपर से 33 हजार केवीए की लाइन गुजरी है। यह लाइन भोलेपुर स्थित बिजली घर से कमालगंज उपकेंद्र पर विद्युत सप्लाई करती है। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे हाईस्कूल के छात्र फील्ड में बैठ पढ़ रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजरी 33 हजार केवीए लाइन दीवार में रगड़ कर टूट गई। टूटे तार मैदान में गिरने से वहां मौजूद छात्र भाग खड़े हुए। इससे बड़ा हादसा टल गया। अर्थिंग आने से सोलर प्लांट की वायरिंग, पंखा व बल्ब फुंक गए।

प्रबंधक सत्यवती के पुत्र जितेंद्र ने घटना की सूचना विद्युत कर्मचारियों को दी। इस पर पहुंचे कर्मचारियों ने लाइन को ठीक करने का काम किया। जितेंद्र ने बताया कि करीब 20 दिन पहले लाइन बदली गई थी। तब उन्होंने विद्यालय के पास अपनी ही जमीन पर लाइन शिफ्ट करने को कहा था लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी रवि पांडेय ने बताया कि विद्यालय प्रबंधक के द्वारा अभी तक कोई भी अभिलेख जमा नहीं किए जाने से लाइन शिफ्ट नहीं हो पाई थी। अब लाइन को शिफ्ट करने का कार्य कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें