फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांचाल घाट के 33 लोगों से 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Wed, 02 Apr 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
पांचाल घाट चौकी के पास खड़े ठगी का शिकार हुए लोग। - फोटो : पांचाल घाट चौकी के पास खड़े ठगी का शिकार हुए लोग।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रुपये जमा करके दोगुना करने का झांसा देकर एक कंपनी के कर्मियों ने 33 लोगों से 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। समय पूरा होने पर जब रुपये मांगे, तब ठगी का अहसास हुआ। आरोपी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने देर शाम पांचाल घाट चौकी पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

कादरीगेट थानेे के पांचाल घाट भगुआनगला निवासी दिनेश कुमार, देवेंद्र, रामपाल, सुखपाल सिंह, डॉ. आदित्य मिश्रा, पारस, पंकज शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग बुधवार शाम पांचाल घाट चौकी पहुंचे। उन्होंने 33 लोगों के नाम, पता मोबाइल नंबर सहित हस्ताक्षर करके सेंट्रल जेल निवासी चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
शातिर किस्म के लोग अपने को एलयूसीसी कंपनी के कर्मचारी बताते थे। उन्होंने कई प्लान समझाकर एक, दो, तीन व छह साल के लिए लोगों से रुपये जमा कराए। सभी 33 लोगों के करीब 80 लाख रुपये जमा हुए हैं। आरोपियों ने दोगुने रुपये वापस करने का झांसा दिया। दिनेश कुमार ने बताया कि उनके साढ़े पांच लाख रुपये जमा हैं। अब समय पूरा हो गया, तो उन्होंने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी टालमटोल करते रहे। जिस एक आरोपी को रुपये दिए थे, उससे अधिक कहने पर उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

कादरीगेट इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पहले एक शिकायती पत्र दिया गया था। उन्होंने पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा को जांच के लिए दे दिया है। वह विभागीय कार्य से बाहर गए हैं। धोेखाधड़ी का मामला काफी बड़ा है। आते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें