फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से टूटा 33 केवी मुख्यलाइन का पोल, 11 घंटे 35 गांवों की गुल रही बिजली

Fri, 06 Jun 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
बवना-सितवनपुर पिथू मार्ग पर टूटा पड़ा 33 केवी मुख्यलाइन का पोल। - फोटो : बवना-सितवनपुर पिथू मार्ग पर टूटा पड़ा 33 केवी मुख्यलाइन का पोल।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बवना-सितवनपुर पिथू मार्ग पर वाहन की टक्कर से 33 केवी मुख्यलाइन का पोल टूट गया। इससे बवना उपकेंद्र ठप हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद पोल ठीक किया। इसके चलते 11 घंटे 35 गांवों की बिजली गुल रही। एसडीओ के निर्देश के बावजूद जेई ने मामले की तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


बवना उपकेंद्र से 35 गांवों को आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे बवना-सितवनपुर पिथू मार्ग पर वाहन की टक्कर से 33 केवी मुख्यलाइन का पोल टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके चलते बवना उपकेंद्र ठप हो गया। जानकारी मिलने पर एसडीओ मनीष वर्मा ने लाइनमैनों को मौके पर भेजा। लाइनमैनों ने टूटे पड़े पोल को ठीक करना शुरू किया। मशक्कत के बाद दोपहर करीब 3.30 बजे पोल ठीक कर बवना उपकेंद्र चालू किया जा सका। इसके चलते भीषण गर्मी में दोपहर भर ग्रामीणों का बुरा हाल रहा।
एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि वाहन की टक्कर से पोल टूटा था, जिसे ठीक करा दिया गया है। चालक मौके से भाग गया। जेई को तहरीर देने के निर्देश दिए थे। विभागीय सूत्रों ने बताया कि एसडीओ के निर्देश के बावजूद जेई ने तहरीर नहीं दी। वहीं जेई दीपक राम ने मामले में पूरी जानकारी देने के बजाए फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें