फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस पेड़ से टकराई, चालक परिचालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आगरा से फर्रुखाबाद आ रही रोडवेज बस सेंट्रल जेल चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे उसके चालक परिचालक घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में सवार 15 सवारियां बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के बेवर डिपो की बस आगरा से फर्रुखाबाद आ रही थी। उसमें 15 यात्री सवार थे। इस दौरान शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे सेंट्रल जेल चौराहे के पास बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे चालक इटावा के गांव कीरतपुर निवासी सुमेर सिंह(30) व परिचालक इसी गांव के अखिलेश (25) पुत्र बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। पेड़ से बस टकराते ही सवारियों में अफरातफरी मच गई। गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने चालक परिचालक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। सवारियों को दूसरी बस से भेज दिया गया। लोहिया अस्पताल में चालक ने बताया कि ब्रेक फेल होने से दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें