फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का निर्माणाधीन छज्जा गिरने से मिस्त्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर पट्टी में एक स्कूल का निर्माणाधीन छज्जा गिर पड़ा। वहां काम कर रहा राज मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घटना से स्कूल में पढ़ रहे बच्चे सहम गए।
विज्ञापन


गांव लालपुर में इसी सत्र से एमडी मेमोरियल के नाम से एक प्राइवेट स्कूल खुला है। इसमें करीब 70-80 बच्चे पढ़ते हैं। बुधवार सुबह मुख्य गेट के पास बच्चे पढ़ रहे थे। इसी दौरान मुख्य गेट के ऊपर गांव का ही राज मिस्त्री राजेश कुमार (40) छज्जे पर खड़े होकर काम कर रहा था। तभी निर्माणाधीन छज्जा भरभरा कर नीचे गिर पड़ा। छज्जे के साथ राजेश भी दो मंजिला इमारत से नीचे गिरा। इससे उनका हाथ व पैर टूट गया।

छज्जा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। वहां काफी भीड़ जमा हो गई। मुख्य गेट के बरामदे में पढ़ रहे बच्चे सहम गए। गिरे हुए छज्जे का कुछ हिस्सा लटकता रहा। इससे बचने के लिए बच्चों को छत पर ले जाकर सीढ़ी से दूसरी तरफ उतारा गया। स्कूल में मौजूद अध्यापक भाग गए। स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू ने बताया उन्होंने किराये पर भवन लिया है। भवन मालिक इसमें निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें