फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से हजारों का घरेलू सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से हजारों रुपये व सामान जला
विज्ञापन

शमसाबाद। विकास खंड के दक्षिण गुटैटी गांव के एक घर में आग लग गई। इससे हजारों रुपये और सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव दक्षिण गुटैटी गंगा के उस पार है। उसका थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर का है। लेकिन विकास खंड शमसाबाद है। गांव के रामनिवास रात में झोपड़ीनुमा घर में परिजनों के साथ सो रहे थे। रात करीब एक बजे किसी तरह उसकी झोपड़ी में आग लग गई। लपटें उठने पर परिजनों ने भागकर जान बचाई। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सारा सामान जल गया। सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची। रामनिवास ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश में आग लगाने का आरोप लगाया है। बताया कि आग से घर में रखे 35 हजार रुपये, सात बोरा गेहूं, नौ बोरा धान, रामनिवास के बेटे मुकेश की पत्नी रामगुनी के झाले, पायल, तोड़ियां आदि जल गईं। अब उनके सामने सिर छुपाने का संकट हो गया है। सभी परिजनों ने रात खुले आसमान के नीचे गुजारी। छोटे-छोटे बच्चे ठंड से परेशान रहे। सभी कपड़े आदि भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें