फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Dec 2018 10:38 PM IST
gaurav gaurav फर्रुखाबाद
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
 शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में शनिवार की शाम घर में अकेली छह साल की बालिका के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने देर रात आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया। पीड़ित बालिका का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।  
विज्ञापन



हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण परिवार समेत फर्रुखाबाद जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहता है। शनिवार की शाम मां और पिता किसी काम से बाहर गए थे। घर पर उसकी छह वर्षीय पुत्री अकेली थी। बालिका को घर में अकेला देखकर मोहल्ले का एक किशोर घर में घुस गया।

उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। मां बाहर से लौटकर घर आई तो पुत्री ने रोते हुए घटना की जानकारी दी। पुत्री को लेकर मां कोतवाली पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए किशोर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


रात में ही पीड़िता का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। छापेमारी कर आरोपी किशोर को देर रात पकड़ लिया।   डॉ. कृष्ण बोस ने परीक्षण कर जांच को स्लाइड बनाई। उन्होंने बताया कि स्लाइड को जांच के लिए भेजा जाएगा। उधर, कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी किशोर को रिमांड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे राजकीय संप्रेक्षणगृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें