फर्रुखाबाद। प्राइमरी स्कूलों के 313 सहायक अध्यापकों को पदोन्नत कर
प्राइमरी का हेड और 28 को जूनियर का सहायक बना दिया गया है। बीएसए ने 341
शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी कर दी है। प्राथमिक शिक्षक संघ के
जिलाध्यक्ष विजय बहादुर यादव को शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर आंदोलन की सफलता
की बधाई दी।
बेसिक शिक्षा विभाग के ग्रामीण अंचलाें के प्राइमरी
स्कूलों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के
जिलाध्यक्ष विजय बहादुर यादव लंबे समय से मांग कर रहे थे।कई बार बीएसए को
ज्ञापन दिया गया। धरना प्रदर्शन भी हुए।
आखिरकार बीएसए ने बेसिक शिक्षा
परिषद सचिव से अनुमति लेकर प्राइमरी के 341 शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी
कर दी। इसके चलते शुक्रवार को सुबह से ही अध्यक्ष विजय बहादुर यादव व
अन्य शिक्षक बीएसए कार्यालय में डेरा जमाए थे। दोपहर बाद जारी सूची में
पदोन्नत किए गए शिक्षकों में 313 को सहायक से प्राइमरी का प्रधानाध्यापक
बनाया गया और 28 को जूनियर स्कूलों का सहायक अध्यापक बनाया गया है। अधिकांश
शिक्षकों को तैनाती वाले ब्लाक के ही दूसरे स्कूल में पदोन्नति कर भेजा
गया है।
एक विद्यालय में दो हेडमास्टर
फर्रुखाबाद।
मोहम्मदाबाद के प्राइमरी स्कूल सितवनपुरपिथू में दो हेडमास्टर होंगे।
पदोन्नति सूची में दो शिक्षकों को एक ही स्कूल में पदोन्नत कर भेज दिया गया
है।
मोहम्मदाबाद विकास खंड के नगला नया के सहायक अध्यापक आमोद कुमार और
बढ़पुर विकास खंड के स्कूल नगला गुदीला की सहायक अध्यापिका मोनिका
चतुर्वेदी को पदोन्नति कर भेजा गया है। इस कारण यहां दो हेडमास्टरों की
तैनाती हो गई है।
3 जनवरी तक लेना होगा कार्यभार
फर्रुखाबाद।
प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों को तीन जनवरी 2015 तक तैनाती वाले स्कूलों में
कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित तिथि में जो शिक्षक ार्यभार ग्रहण
नहीं करेंगे, उनकी पदोन्नति अस्वीकार मानकर अगले तीन साल तक पदोन्नति का
लाभ नहीं दिया जाएगा।
पदोन्नत शिक्षकाें क ी जांच के दौरान कार्रवाई,
प्रतिकूल प्रविष्टि, सेवा बाधित अथवा अन्य कोई तथ्य सामने आता है तो
पदोन्नति निरस्त कर दी जाएगी।