कमालगंज। 302 बेघर लोगों को अब अपने घर की पक्की छत नसीब होगी। इन लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर प्रथम किस्त 40 हजार रुपये उनके खातों में भेज दिए गए।
2017-18 में हुए सर्वे में 6198 लोगों को आवास दिए जाने के लिए सूची बनाई गई थी। जांच मेें करीब तीन हजार लोगों को अपात्र कर दिया गया था। विकास खंड को 343 आवासों का लक्ष्य मिला है। इसमें से 302 लाभार्थियों को आवास स्वीकृत कर दिए गए हैं। बीडीओ राजेश बघेल का कहना है कि लक्ष्य के अनुरूप पात्र लोगों के आवास स्वीकृत कर दिए गए हैं। अपात्र लोगों की सूची व अन्य विवरण परियोजना निदेशक को भेजा गया है।