फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लाइन शिफ्ट होने से पांच घंटे गुल रही 300 गांवों की बिजली

Sun, 16 Nov 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। इटावा-बरेली हाईवे पर लाइन शिफ्ट किए जाने व पेड़ों की छटाई से तहसील अमृतपुर के चारों उपकेंद्र करीब पांच घंटे बंद रहे। इससे 300 गांवों की बिजली गुल रही। दोपहर करीब एक बजे बिजली चालू की जा सकी।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने रविवार को बिना सूचना दिए इटावा-बरेली हाईवे पर लाइन शिफ्टिंग व पेड़ों की छंटाई करने का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके चलते सुबह आठ बजे तहसील क्षेत्र के चारों उपकेंद्र अमृतपुर, तहसील ,राजेपुर व सलेमपुर बंद कर दिए। इससे इन उपकेंद्रों से जुड़े करीब 300 गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। बिजली न आने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर सके। दोपहर करीब एक बजे चारों उपकेंद्र चालू किए गए।
जेई हरिओम ने बताया है कि नेशनल हाईवे के कर्मचारी लाइन शिप्ट करने का काम कर रहे हैं। इसके चलते दो घंटे का शटडाउन लिया गया था और तीन घंटे रोस्टिंग होने के चलते आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें