फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को घायल कर लूटे तीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्समैन को घायल कर लूटे 30 हजार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शराब का ठेका बंद करके घर जा रहे सेल्समैन को बाइक सवार युवकों ने रोककर पीट दिया। बाइक सवार युवक 30 हजार रुपये रखा बैग लूट कर भाग गए। पुलिस ने मारपीट व बैग गिरने की तहरीर लिखाकर एनसीआर दर्ज कर ली है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ निवासी नंदराम गांव कीरतपुर के देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। रविवार रात को 9 बजे वह दुकान बंद करके स्टाक रजिस्टर व बिक्री के 30 हजार रुपये लेकर घर जा रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोक लिया। गालीगलौज कर उसे पीटा और रुपये रखा बैग व रजिस्टर छीनकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदराम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच की और सेल्समैन को थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने मारपीट, रुपये व रजिस्टर रखा बैग गिरने की तहरीर लिखवाई और एनसीआर दर्ज कर ली।
घायल सेल्समैन का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि सेल्समैन ने जो तहरीर दी है। उसके आधार पर ही कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें