फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डस्टोर मालिक, सर्राफ व जेई सहित 30 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला पल्ला मठिया से कोरोना संक्रमित को ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शीतगृह मालिक समेत 30 और संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में अब तक सर्वाधिक 30 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें कोल्ड स्टोरेज मालिक, सराफा व्यापारी, बर्तन व्यापारी की पत्नी, आरईएस के जेई भी शामिल हैं। इनमें 15 मरीज शहर के हैं। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 524 हो गई है।
रविवार को शहर के मोहल्ला घमंडी कूंचा निवासी कोल्ड स्टोरेज मालिक(63), उनके सराफ भाई (45) व भतीजे (21) की संक्रमित निकले। कोल्डस्टोरेज मालिक सैफई में भर्ती हैं। सराफ का कानपुर में इलाज चल रहा है। संक्रमित बेटा होम आइसोलेशन में है। इसी मोहल्ले के दंपति, उनकी बेटी (14), पड़ोसी युवक (23)की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव है।
विज्ञापन

मोहल्ला पल्ला निवासी बर्तन व्यापारी की पत्नी (46) के संक्रमित निकलने पर आगरा में भर्ती कराया गया। 29 जुलाई को संक्रमित निकले आवास विकास कालोनी निवासी ठेकेदार के परिजनों की जांच कराई गई थी। इसमें ठेकेदार की पत्नी (32), बहन (32) व भाई (35) भी संक्रमित मिले।
मोहल्ला शांतीनगर निवासी संक्रमित रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी(70) को सैफई में भर्ती कराया गया। शहर का ही एक 50 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित है। फतेहगढ़ के मोहल्ला इंदिरा कालोनी नगला राजन भोलेपुर निवासी आरईएस के अवर अभियंता (56) जनपद रामपुर में तैनात हैं। उनके अलावा लालगेट निवासी युवक (27) भी संक्रमित है।
मोहम्मदाबाद के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राइस मिल मालिक की 88 वर्षीय पत्नी गाजियाबाद के हास्पिटल में आईसीयू में भर्ती हैं। ये संक्रमित हैं। इसी परिवार से 14 लोग, जबकि 14 कर्मचारी पहले ही कोरोना की चपेट में हैं। मिल मालिक के 65 वर्षीय बेटे की गत माह कोरोना से मौत हो चुकी है।
क्षेत्र के गांव जाजपुर बंजारा निवासी संक्रमित युवक की रविवार को ही अस्पताल से छुट्टी हुई। उसकी पत्नी(24), बेटी (5) व बड़े भाई (35)की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और वे एल-1 अस्पताल भेज दिए गए।
कमालगंज क्षेत्र के गांव ककरैया निवासी युवक व खुदागंज निवासी दंपति, गांव इस्लामगंज निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, गांव निनौरा निवासी 11 वर्षीय बालक, गांव ककरैया निवासी बोरिंग कारोबारी(24), मोहल्ला गांधी नगर निवासी वृद्ध(63) के अलावा एक डाक्टर का मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी कंपाउंडर(31) भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

राजेपुर के गांव किराचन निवासी युवक(20), कायमगंज के मोहल्ला पटवन गली निवासी परचून विक्रेता भी संक्रमित है। जनपद में रविवार को सर्वाधिक 30 लोगों के संक्रमित मिलने से संक्रमितों की संख्या 524 पहुंच गई। इनमें 343 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 12 मरीजों की मौत हो चुकी, जबकि 169 केस अभी एक्टिव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें