फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः बिना फिटनेस के दौड़ रहे थे 260 स्कूली वाहन, रजिस्ट्रेशन निलंबित

विज्ञापन
बिना नंबर की स्कूल वैन में बैठे बच्चे। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में 260 स्कूली वाहन बिना फिटनेस के बच्चों को ढो रहे थे। एआरटीओ ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इनके रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया। 60 स्कूलों के वाहन फिटनेस कराने पहुंच गए। नियमों में खरा उतरने पर इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद में 467 स्कूली वाहन एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हैं। कोरोना के कारण शासन ने स्कूली वाहनों का फिटनेस कराने में दो वर्ष की छूट दे दी थी। स्कूल खुलने के बाद शासन ने सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर अभियान चलाने के आदेश दिए।
एक जुलाई तक कुल 207 स्कूली वाहनों की ही कार्यालय में फिटनेस कराई गई। इस पर एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी ने फिटनेस न कराने पर 260 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद 60 स्कूली वाहनों ने फिटनेस करवाकर अपना पंजीयन बहाल करा लिया है, लेकिन 200 स्कूली वाहनों की फिटनेस अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

स्कूली वाहन क्षमता से अधिक बच्चे बैठाकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। सोमवार दोपहर को शहर के रेलवे रोड पर मौजूद स्कूलों की छुट्टी हुई तो एक वैन में 12-12 बच्चे बैठे नजर आए। ऑटो चालक अपने आसपास भी एक-एक बच्चे को बैठने के बाद पीछे की सीटों पर पांच-पांच बच्चे बैठाए दिखा। इससे भीषण गर्मी में बच्चे परेशान नजर आए। कई वाहनों में मानक भी पूरे नहीं हैं। ऐसे में कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें