पुलिस गिरफ्त में आरोपी नवीन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसको रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
हरियाणा के पानीपत जिले के थाना बबेल सेक्टर-13 हुडा निवासी नवीन को पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्त के दौरान हजियांपुर चौराहे के पास से पकड़ लिया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम है।
दो साल पूर्व शमसाबाद क्षेत्र में ट्रक में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ था। इसमें नवीन आरोपी था। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के फरार रहने पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।