फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की हुई बढ़ोतरी

Mon, 11 Jul 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कटरी तौफीक में हो रहे कटान को देखते एसडीएम अजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शमसाबाद। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटरी तौफीक गांव में कटान शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गईं है। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम कायमगंज अजीत कुमार ने गांव जाकर कटान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने एसडीएम से बांध बनवाने की मांग की।
विज्ञापन


नरौरा और हरिद्वार से गंगा में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे गंगा के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो गई। शनिवार को गंगा का जलस्तर 135.25 सेंटीमीटर था, जो रविवार को 135.50 सेंटीमीटर पर पहुंच गया।

जलस्तर बढ़ने से गांव कटरी तौफीक के ग्रामीणों के खेतों में पानी भर गया और कटान भी शुरू हो गया। ग्रामीण धर्मपाल, अखिलेश और गंगा सिंह ने बताया कि जब भी गंगा का जलस्तर बढ़ता है तो फसलें खराब होने के साथ कटान भी शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


कटान के कारण गांव के लोग भयभीत रहते हैं। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम अजीत कुमार ने गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। एसडीएम ने कटान स्थल को देखा। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम से कहा कि कटान को रोकने के लिए बांध बनाया जाए।

ताकि ग्रामीणों को कटान से राहत मिल सके। सिंचाई विभाग मेें स्थापित कंट्रोल रूम की ओर से बताया गया कि रविवार को गंगा में नरौरा से 35253 और हरिद्वार से 25144 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। लगातार पानी छूटने के कारण जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। रामगंगा में 124 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस कारण रामगंगा के जलस्तर में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें