फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बिजली मिस्त्री की मौत, डाक्टर सहित 23 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को 23 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें सीएचसी के डॉक्टर व कंप्यूटर आपरेटर भी शामिल हैं। वहीं संक्रमित बिजली मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में अब तक 3514 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कादरी निवासी बिजली मिस्त्री(49) की 22 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। उनका पहले एल-1 अस्पताल में इलाज चला। तबियत में सुधार न होने से एल-2 अस्पताल सैफई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मरने वालों की संख्या 47 हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कुछ धीमी हुई, लेकिन सिलसिला जारी है। रविवार को राजेपुर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक व नवाबगंज सीएचसी का डाटा इंट्री आपरेटर कोरोना पॉजिटिव मिले। दोनों होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टर के संक्रमित मिलने से राजेपुर सीएचसी को सैनिटाइज कराया गया। फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला प्रीतम निवासी युवक, तलैयालेन निवासी वृद्धा, शीशमबाग निवासी वृद्ध, एक अधेड़ के अलावा शहर के मोहल्ला छक्का नाजिर कूंचा निवासी युवक, आवास विकास कालोनी निवासी वृद्ध भी जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा आवाजपुर निवासी युवक समेत कुल 23 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं जनपद में अब तक 3514 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2722 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 742 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें