फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन जाम से घिरा रहा शहर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में जाम की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को तो पूरा शहर ही जाम से घिर गया। शहर तक कई स्थानों पर जाम में वाहन फंसने से लोग घंटों परेशान रहे। वहीं, सेंट्रल चौराहे से लेकर पांचालघाट तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। दस मिनट का रास्ता तय करने में एक घंटा लग गया। करीब छह घंटे लोग जाम में जूझते रहे।
विज्ञापन


फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर नेकपुर रेलवे क्रासिंग के निकट सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे दिन में कई बार जाम लगता है। सोमवार को क्रासिंग पर चौराहा होने की वजह से चारों ओर से आने वाले वाहन फंस गए। उस दौरान वहां कोई पुलिस कर्मी भी मौजूद नहीं था। वहां से जैसे-तैैसे रेंग कर आगे बढ़े तो भोलेपुर रेलवे क्रासिंग पर फिर फंस गए। फतेहगढ़ तक लोग घंटों रुकरुक वाहन निकले। वहीं, शहर जाने वाले राहगीर आवास विकास तिराहे, बढ़पुर देवी मंदिर, लालगेट, घुमना, चौक पर जाम से होकर गुजरे। इससे उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में घंटों लग गए।

स्कूली बच्चे हुए परेशान
मुख्य मार्ग पर कई जगह जाम लगने से स्कूली वाहन फंस गए। इससे टेंपो, वैन, बस आदि में सवार बच्चे घंटों परेशान रहे।

सेंट्रल जेल चौराहे से पांचालघाट तक लगीं कतारें
इन दिनों मेला मेला श्रीरामनगरिया में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। वहीं, शहर में जाम से बचने के लिए लोग बाईपास रास्ता अपना रहे हैं। इसके चलते सोमवार को सेंट्रल जेल चौराहे से लेकर पांचाल घाट तक छोटे व बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। इससे शहर के जाम से बचकर घूमकर निकलने का प्रयास करने वाले लोग भी फंस गए। मसेनी से आवास विकास को जाने वाली सड़क पर जाम लग गया। वहां भी कोई पुलिस कर्मी न होने से अकेला होमगार्ड वाहनों को निकवालने के लिए जूझता रहा। मसेनी चौराहे लकूला विद्युत उपकेंद्र तक वाहन फंसे रहे। जगह-जगह जाम की स्थिति से लोग दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें