फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पौराणिक मंदिर पंडाबाग के बालाजी धाम से शुक्रवार को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शहर में भ्रमण के दौरान जगह-जगह बाल स्वरूप हनुमान की आरती उतारी गई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन



हनुमान जयंती पर देर शाम पंडाबाग से शुरू हुई शोभायात्रा का शहर में भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में बाल स्वरूप हनुमान जी की मनोहर झांकी की लोगों ने पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। पालकी में बालाजी महाराज मधुर मुस्कान से भक्तों को आशीर्वाद दिया।

रथ पर सवार भगवान राम, लक्ष्मण व जानकी मईया की झांकी लोगों का मन मोह रही थी। वहीं काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र बना रहा। बैंडबाजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। रेलवे रोड, चौक, घुमना, नेहरू रोड, नितगंजा, नीबाचुअत, स्टेट बैंक रोड से लोहाई रोड होते हुए खतराना मोहल्ला में शोभायात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान श्रीकांत दुबे, सुभाष शर्मा, मनोज त्रिवेदी, गौरव दुबे, अतुल पाठक, अश्वनी मिश्रा, शिवम तिवारी सहित बड़ी तादाद में भक्त मौजूद रहे।

धूमधाम से निकली शोभायात्रा

जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों ने आरती उतारी

बैंडबाजे पर युवा जमकर झूमे, जयकारे गूंजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें