फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के वनपोई गांव निवासी युवक की बिजली के पोल को रोकने के लिए लगे तार में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



वनपोई गांव निवासी गोपेंद्र उर्फ डब्लू वर्मा (33) पुत्र हरीराम का गांव के पास ही खेत पर ट्यूबवेल है। शुक्रवार सुबह वह किसी काम से ट्यूबवेल पर गया था। वहां झोपड़ी के पास लगे बिजली के पोल को रोकने के लिए लगे तार में अचानक करंट उतर आया।

उसकी चपेट में आने से गोपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद छोटा भाई यशवीर वहां गया, गोपेंद्र को जब उसने अस्त व्यस्त हालत में देखा तो उसे उठाने के प्रयास में उसे भी करंट लग गया। शोर मचाकर उसने ग्रामीणों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


लाठी-डंडे आदि से उसे तार से दूर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया दिया। चचेरे भाई प्रमोद ने बताया कि गोपेंद्र की तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर में पत्नी रेखा देवी के अलावा तीन बेटियां वर्षा (15), सोनम (10), सुरभी (8) और एक बेटा योगेश (5) हैं।
विज्ञापन


करंट से युवक की मौत

बिजली का पोल रोकने को लगे तार में आया करंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें