फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में शामिल हुए 191 जवान

Mon, 09 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
36 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग के बाद 191 रिक्रूट सेना के बेडे़ में सोमवार को शामिल हुए। डिप्टी कमाडेंट कर्नल मंदीप सिंह ने इन्हें राष्ट्र पर मर मिटने की शपथ दिलाई। सोमवार शाम राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मौका था सेना के बेडे़ में शामिल हो रहे जवानों के शपथ ग्रहण समारोह का। शाम 4 बजते ही बिगुल बजने लगा और परेड कमांडर के साथ सैनिकों ने करियप्पा मैदान पर प्रवेश किया। परेड का नेतृत्व रिक्रूट धर्मेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन


डिप्टी कमांडेट कर्नल मंदीप सिंह राठौर ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद जवानों की 6 टोलियों में बंटी टुकड़ियों ने मंच के सामने से गुजर कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। समारोह को संबोधित करते हुए कर्नल मंदीप ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले रहे जवान अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। कहा कि  किसी भी परिस्थिति में राजपूत रेजीमेंट के जवान हार नहीं मानते हैं।

इस मौके पर सेंटर के उच्चाधिकारियों के अलावा जवान और उनके परिजन मौजूद रहे। इस दौरान प्रशिक्षण में अव्वल रहे रिक्रूटों को मुख्य अतिथि ने मेडल लगाकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण में ड्रिल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर धर्मेंद्र सिंह, शारीरिक दक्षता में राजेंद्र सिंह, टेक्टिस में डीएस शेखावत, फायरिंग में बाबूलाल और ओवरआल वेस्ट में विकास को मेडल लगाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें