फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण अधिकारी व लिपिक सहित 19 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नेत्र परीक्षण अधिकारी समेत 19 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को 19 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें नेत्र परीक्षण अधिकारी व बीएसए आफिस का लिपिक भी संक्रमण की चपेट में है।
जिले में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है।
शनिवार को शमसाबाद सीएचसी में तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी, बीएसए आफिस का कनिष्ठ लिपिक व जेएनवी रोड निवासी विधायक का दूसरा बेटा भी संक्रमित निकला। इसके अलावा शहर की आवास विकास कालोनी निवासी एक परिवार से तीन, जबकि दूसरे परिवार से पांच लोग चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी अधेड़, पटवनगली निवासी महिला के अलावा मोहम्मदाबाद कस्बे के मोहल्ला रविदास नगर व कबीरनगर निवासी दो युवक, क्षेत्र के गांव मौधा निवासी महिला, जैतपुर निवासी वृद्धा व नगला घुरुआ निवासी युवती की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिले में अब तक 4465 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4280 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 77 मरीज जान गवां चुके हैं। अभी जिले में 108 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें