फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से रेलवे क्रासिंग गेट टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के निकट रविवार को ट्रक की टक्कर से रेलवे क्रासिंग का गेट टूट गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक का चालान कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव न्यामतपुर ठाकुरान से मैदा लोड करने के लिए ट्रक कस्बा स्थित मैदा मील जा रहा था। रेलवे क्रासिंग बंद होते देख चालक ने ट्रक निकालने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रक बैरियर के पोल से टकरा गया। पोल झुकने से गेट बंद नहीं हो सका। इस पर गेटमैन ने तार बांधकर ट्रेन पास कराई। जानकारी पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को घटना की सूचना दी। जीआरपी दरोगा ने मौके पर पहुंचकर ट्रक कब्जे में ले लिया। जबकि चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें