फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई रोडवेज बस, दो दर्जन यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिल्ली जा रही रोडवेज बस शनिवार रात जनपद एटा में ओवरटेक करते समय ट्रक से टकरा गई। इससे 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें अधिकतर यात्री फर्रुखाबाद व जनपद हरदोई के निवासी हैं। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल दंपति को एटा से लाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बुद्ध बिहार डिपो की बस रात करीब 9 बजे फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुई। रात एक बजे के बाद एटा में आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय बस रगड़ती चली गई। इससे यात्री दूसरी सीटों में जा गिरे। कई यात्रियों के सिर व नाक फूट गए तो कई हाथ-पैर टूटने से घायल हो गए। चालक ने किसी तरह बस रोकी तो ट्रक आगे चला गया।

सूचना पर पहुंची एटा थाना पुलिस ने घायल चालक सुनील, परिचालक राजबहादुर व यात्रियों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं, फरीदाबाद जा रहे जनपद हरदोई थाना अरवल क्षेत्र के गांव धनियामऊ निवासी अनुज दीक्षित व उनकी पत्नी प्रतिमा ने घायल होने की सूचना फोन पर परिजनों को दी। इस पर अनुज के भाई पांचालघाट भऊआ नगला निवासी सुशील दीक्षित रात में एटा के लिए रवाना हो गए और सुबह यहां लाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अनुज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि प्रतिमा की नाक में गंभीर चोट होने से उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


अनुज ने बताया कि घटना के दौरान अधिकतर बस यात्री सो रहे थे। बस टकराने के दौरान उनकी पत्नी की गोद से डेढ़ वर्षीय बेटा छिटककर सीट के नीचे जा गिरा। हालांकि उसके कोई गंभीर चोट नहीं है। चालक को भी नींद आ जाने से दुर्घटना की आशंका है। उसने आगे जा रहे ट्रक को उचित दूरी लेकर ओवरटेक नहीं किया।

ये हुए घायल
मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी मुुकेश व उनकी पत्नी सरोज देवी, बीबीगंज निवासी तनु, परशुराम, कमलेश, मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पखना निवासी अजय पाल, कायमगंज की आशा देवी, विकास, कुनाल, रामकिशन, रामप्रसाद, प्रेमनगर के लालाराम, उनकी पत्नी सरोज, रामप्रकाश, थाना राजेपुर क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी नीलम, पंकज, सरोज, कासिमपुर निवासी सुनील, जनपद हरदोई थाना लोनार क्षेत्र के गांव सराय राघव निवासी दीपक, जनपद शाहजहांपुर के अल्लागंज क्षेत्र के गांव चिलऊआ निवासी राजीव, शिवराम आदि घायल हुए हैं। अनुज पुत्र रामनिवास और उसकी बेटी प्रतिभा निवासी धनियामई हरदोई, राजीव पुत्र श्रीराम, शिवशंकर पुत्र गंगाराम निवासी चिहलुआ अल्लागंज शाहजहांपुर, अजयपाल पुत्र लालाराम निवासी परवनी मेरापुर, सरोजदेवी पत्नी मुकेश निवासी मऊ दरवाजा, आशादेवी पत्नी महावीर निवासी कायमगंज, मुकेश पुत्र रामसिंह, नीलम निवासी मऊ दरवाजा, पंकज पुत्र दयाशंकर, सरोज पत्नी अंबेश निवासी राजेपुर, विरामसिंह पुत्र महावीर निवासी कायमगंज, लालाराम पुत्र मुंशीलाल, सरोज निवासी प्रेम नगर कायमगंज, विवेक पुत्र ओमप्रकाश, गोविंद निवासी वोर्रा फर्रुखाबाद, रामप्रकाश पुत्र मुंशीलाल, कुनाल, रामप्रसाद पुत्र परशुराम निवासी कायमगंज, रामकिशन पुत्र ब्रजेश, तनु पुत्र परशुराम, कमलेश निवासी वीवीगंज थाना मऊदरवाजा, सुनील पुत्र राजबहादुर निवासी मिखौनी फर्रुखाबाद और वजंत कुमार पुत्र परशुराम निवासी बीवीगंज मऊदरवाजा फर्रुखाबाद घायल हो गए। इनमें प्रतिभा, राजीव, अजयपाल, सरोजदेवी, मुकेश और सरोजनी को चिकित्सकों ने गंभीर बताकर आगरा और अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें