फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान तोड़ने के बाद चौथे दिन खुला चोक नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छावनी से होकर कछियाना तक गया चोक नाला मकान तोड़ने के बाद सोमवार को चौथे दिन खुल सका। हंगामे की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहा। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और ईओ नगर पालिका समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। दोपहर बाद चोक नाला खुलने से जलभराव की समस्या से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


तलैया फजल इमाम, गंगानगर, छावनी से होते हुए कछियाना तक नाला गया है। छावनी और कछियाना मोहल्ला में लोगों ने नाले के ऊपर मकान बनवा लिए हैं। इसके चलते तीन दिन पहले कछियाना नाला चोक हो गया था। इससे कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। रविवार को नाला खुलवाने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने अवधेश श्रीवास्तव का मकान तोड़ना चाहा तो जमकर विवाद हुआ था। देर रात तक बगैर मकान तोड़े ही पालिका कर्मचारी नाला खुलवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

सोमवार को नगर पालिका के अफसरों ने पुलिसबल की मांग की। इस पर शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव और एंटी रोमियो प्रभारी पूनम जादौन पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गईं। बड़ी संख्या में पुलिसबल को देख मोहल्लेवासियों ने कोई विरोध नहीं किया। पालिका कर्मचारियों ने अवधेश श्रीवास्तव और रमेश बाथम के नाला के ऊपर बने मकान के आगे के हिस्से को जेसीबी से तोड़ दिया। इसके बाद जेसीबी से नाला की सफाई करवाई गई।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट रामअक्षयवर चौहान, सीओ सिटी रामलखन सरोज, नगर पालिका ईओ रश्मि भारती और जेई मुकेश जायसवाल भी पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर कोतवाल को निर्देश दिए कि नाला साफ होने तक वह मौके पर ही बने रहें। नखास चौकी इंचार्ज यशपाल गौतम और मुख्य सफाई निरीक्षक केपी सिंह आदि रहे।

नोटिस देकर हटवाया जाएगा अतिक्रमण
नगर पालिका ईओ रश्मि भारती ने बताया कि नाले के ऊपर करीब 40 से ज्यादा मकान बने हैं। कई साल पहले जिलाधिकारी के आदेश पर पालिका कर्मचारियों ने नाले के ऊपर मकान बनाए लोगों को नोटिस भी दिए थे। अब दोबारा फिर ऐसे लोगों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का समय दिया जाएगा। इसके बाद उपजिलाधिकारी से आदेश लेकर नाले के ऊपर से अतिक्रमण को हटवाएंगे, जिससे आगे यह समस्या न आ सके। ब्यूरो

बिजली की लाइन कटवाई
कछियाना व छावनी नाले के ऊपर से बिजली की लाइन भी गुजरी है। इसलिए जेसीबी से नाला सफाई करने के दौरान बिजली कटवाई गई। नाला सफाई होने के बाद बिजली चालू की गई। ब्यूरो

मोहल्लेवासियों में दो फाड़
छावनी और कछियाना मोहल्ला में नाले के ऊपर मकान बने होने को लेकर मोहल्लेवासी दो फाड़ नजर आए। कुछ मोहल्लेवासी नाले के ऊपर बने मकानों को तुड़वाने के पक्ष में थे तो कुछ विरोध में खड़े नजर आए। हालांकि पुलिस प्रशासन के चलते मोहल्लेवासियों की एक नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें