फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डाक्टरों के भरोसे ओपीडी, 1100 मरीज देखे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मौसम बदलने से लोहिया अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अवकाश के बाद सोमवार को खुले अस्पताल में डाक्टर को दिखाने के लिए मरीजों में जमकर धक्कामुक्की हुई। तीन डाक्टरों के भरोसे चली ओपीडी में 1100 पर्चे बने।
विज्ञापन


सर्दी के बाद इन दिनों तेज धूप हो रही है। मौसम बदलने के साथ लोग जुकाम, बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। मार्च के दूसरे शनिवार व रविवार को अवकाश होने से तीसरे दिन सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। वहीं, अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजेश तिवारी, फिजीशियन डा. अशोक कुमार व डा. नन्हूमल ने मरीजों को देखा। इस बीच मरीजों में जमकर धक्कामुक्की भी हुई।

सर्वाधिक मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित पहुंचे। दोपहर दो बजे तक की ओपीडी में 1100 मरीजों के पर्चे बनाए गए। यही हाल महिला अस्पताल का भी रहा। वहां भी महिला मरीजों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें