नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का रविवार को नवाबगंज क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर भड़ास निकालते हुए कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में भाजपा ने रोजगार गायब कर दिए। नोटबंदी से व्यापारियों की कमर टूट गई। प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है।
गांव मंझना में सत्यवीर सिंह गंगवार के स्कूल में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का स्वागत किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार योजनाओं का जातिगत लाभ दे रही है। भाजपा सरकार में अपराध बढ़ रहा है। इसके बाद नगला बारंग के एक इंटर कालेज में सपा लोहिया वाहिनी का स्वागत प्रदेश सचिव प्रदीप यादव उर्फ दीपू ने चांदी का मुुकुट पहना कर किया। प्रधान दिनेेश यादव ने मुकुट, प्रधान अजय राज यादव ने गदा, अखिलेश यादव ने तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
इस सम्मान समारोह केे दौरान राजेपुर ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव और पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिव यादव एक मंच पर नजर आए। यह दोनों लोग एक गाड़ी पर बैैठ कर सपा लोहिया वाहिनी के साथ सिरौली गांव पहुंचे। इसके बाद सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने चौराहे पर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, मंदीप यादव, अनिल मिश्रा, अवधेश यादव, डॉ. नवरंग सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।