फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लाइन से 1600 मीटर तार चोरी, 16 लाख का नुकसान

Mon, 20 Oct 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवाबगंज क्षेत्र के गांव उखरा में बन रहे 400 केवी के सोलर उपकेंद्र की लाइन का 1600 मीटर तार चोर काट ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता ने थाने में रिपाेर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

16 लाख के नुकसान का अनुमान है। ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर फेज-2 योजना के तहत गांव उखरा में 9263.77 करोड़ रुपये की लागत से 400 केवी क्षमता का सोलर उपकेंद्र बनाया जा रहा है। इसे बुंदेलखंड के महोबा व बदायूं से जोड़ा जाएगा। इसके लिए टावरों के माध्यम से लाइन डाली जा रही है। कार्यदायी संस्था एसोसिएटेड पावर स्ट्रक्चर लिमिटेड को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता को ग्रामीणों ने तार चोरी की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो गांव सिरौली से फर्रुखाबाद के बीच टावर नंबर एपी-2 व एपी-4 के बीच करीब 1600 मीटर तार चोरी की पुष्टि हुई। चोर डिस्क, इंसुलेटर भी क्षतिग्रस्त कर गए।
विज्ञापन

सहायक अभियंता अश्वनी सिंह ने नवाबगंज थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरों ने 1600 मीटर चोरी करने के साथ ही करीब 850 मीटर तार, डिस्क, इंसुलेटर आदि क्षतिग्रस्त भी कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सहायक अभियंता ने बताया कि करीब 16 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। छह दिन पहले जनपद कन्नौज थाना सौरिख क्षेत्र के गांव कन्सुआ में चोरों ने करीब 1600 मीटर तार चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें