राजपूत रेजीमेंट सेंटर की ब्वायज स्पोर्ट कंपनी में भर्ती के लिए
प्रतिभागियों ने मंगलवार को जोर लगाया। एथलेटिक्स, स्वीमिंग और बास्केटवाल
के लिए मंगलवार को ट्रायल हुए। 160 किशोर अगले राउंड के लिए चयनित हुए।
राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान पर स्पोर्ट कोटे की भर्ती के
दूसरे दिन 270 किशोरों ने प्रतिभाग किया। शैक्षिक, आयु और खेल के प्रमाण
पत्रों के निरीक्षण के बाद प्रथम ट्रायल के लिए प्रतिभागियों को ट्रैक पर
ले जाया गया।
प्रतिभागियों ने ट्रैक पर दमखम लगाया। दौड़, लंबी कूद, ऊंची
कूद, पोल बाल्ट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, स्वीमिंग और बास्केट
बाल का ट्रायल लिया गया। कंपनी के प्रभारी मेजर रविकांत परीदा ने बताया कि
भर्ती में 9 से 15 आयु वर्ग के 600 किशोरों ने प्रतिभाग किया। इसमें 160
प्रतिभागियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि फाइनल
राउंड 20 से 22 फरवरी के बीच होगा।