भारोत्तोलन में 16 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण
फर्रुखाबाद। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित मंडल और जोनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में 16 स्वर्ण पदक जीते। ये खिलाड़ी अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। एथलेटिक्स में सपना, अभिषेक भी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 16 से 19 फरवरी तक लखनऊ में होगी।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की मंडल और जोन (झांसी) स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 11 से 13 फरवरी तक हुई। कानपुर नगर के चकरपुर में हुई मंडलीय प्रतियोगिता की भारोत्तोलन स्पर्धा के 55 किलोग्राम भार वर्ग में जिले के रूपेश यादव और 61 किलोग्राम भार वर्ग में रजनीश कुमार प्रथम रहे।
61 किलोग्राम में मेहदी हैदर जाफरी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 67 किलोग्राम भार वर्ग में फर्रुखाबाद के आकाश प्रथम और इटावा के गोविंद नेे द्वितीय स्थान हासिल किया। 73 किलोग्राम भार वर्ग में जिले के अमन अली प्रथम, इटावा के रवि त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रहे। 81 किलोग्राम भार वर्ग में जिले के विकास कटियार प्रथम रहे। महिला वर्ग की 49 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में जिले की अपर्णा राजपूत प्रथम और इटावा की प्रिया ने द्वितीय पुरस्कार जीता।
59 किलोग्राम भार वर्ग में जिले की प्रियंका यादव पहले और इटावा की पूनम दूसरे स्थान पर रहीं। 55 किलोग्राम भार वर्ग में जिले की सरोज शाक्य प्रथम रहीं और औरैया की शिवानी ने दूसरा स्थान मिला। 64 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियंका कटियार पहला इनाम जीता।
जोन स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की 55 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में जिले के रूपेंद्र यादव, 61 किलोग्राम में रजनीश, 67 किलोग्राम में आकाश, 73 किलोग्राम में अमन अली और 81 केजी में विकास कटियार पहला पुरस्कार जीता। महिला वर्ग के 49 किलोग्राम भार वर्ग में अपर्णा राजपूत, 59 किलोग्राम में प्रियंका यादव, 55 किलोग्राम में सरोज शाक्य, 64 किलोग्राम में प्रियंका कटियार ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।