फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 केंद्रों पर डीएलएड परीक्षा 7 से, 23

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएड बैच-2017 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 7 से 10 मई तक शहर के 5 केंद्रों पर होगी। भविष्य के शिक्षकों को नकल करने से रोकने के लिए राजकीय व अनुदानित इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रतिदिन कोषागार से पेपर निकाल कर परीक्षा केंद्र पर पंहुचाए जाएंगे।
विज्ञापन



डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) की जिले में 2936 सीटें हैं। यह कोर्स एक डायट व 31 निजी कॉलेजों में संचालित है। बैच-2017 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए जीआईसी फतेहगढ़, जीआईसी फर्रुखाबाद परीक्षा केंद्र को 500 -500 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में 600, भारतीय पाठशाला इंटर कालेज फर्रुखाबाद व एनकेपी इंटर कालेज में 400- 400 परीक्षार्थी संबद्ध किए गए।


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज की ओर से भिजवाए जाने वाले पेपर राजकीय कोषागार में रखवाए जाएंगे। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति में जिलाधिकारी द्वारा नामित सिटी मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक व डायट प्राचार्य शामिल हैं।
विज्ञापन



यह समिति कोषागार में पेपर रखवायेगी। परीक्षा के दिन सुबह पेपर कोषागार से निकलवा कर परीक्षा केंद्रों पर अपनी देखरेख में भिजवायेगी। पेपर पहुंचाने के लिए डायट के शिक्षक परिक्षा केंद्र पर प्रभारी के रूप में लगाए गए हैं। डायट प्राचार्य विजय पाल व डीआईओएस कमलेश बाबू ने बताया की परीक्षाएं नकलविहीन कराई जाएंगी।


चार दिन चलने वाली परीक्षा में दो दिन तीन पालियों में पेपर होंगे। 7 मई को सुबह 10 से 12 बजे तक प्रथम पेपर शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार, 2 से 4 बजे समावेशी शिक्षा। 8 मई को 10 से 11 बजे विज्ञान, 12 से 1 बजे गणित, 2 से 4 बजे सामाजिक अध्ययन, 10 मई को 10 से 11 बजे हिंदी, 12 से 1 बजे संस्कृत व उर्दू , 2 से 3 बजे कंप्यूटर का पेपर होगा।
विज्ञापन



5 केंद्रों पर डीएलएड परीक्षा 7 से, 2381 परीक्षार्थी होंगे शामिल

कोषागार से रोजाना परीक्षा से पूर्व केंद्रों पर पहुंचेंगे पेपर

डायट के शिक्षक परीक्षा प्रभारी के रूप में रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें