फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया खेलकिट खरीद में प्रधानाध्यापक का फंसना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
कमीशन के चक्कर में फंसकर घटिया खेलकिट खरीदने और निर्धारित प्रकाशक की पुस्तक न लेने वाले शिक्षकों पर गाज गिरना तय है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं। जिस विद्यालय में घटिया खेलकिट मिलेगी, उसके प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



प्राइमरी विद्यालय में पांच हजार और जूनियर विद्यालय में दस हजार से खेलकिट खरीदी जानी है। इतनी ही धनराशि से प्रत्येक विद्यालय में पुस्तकालय को एनबीटी, एनसीईआरटी व राजकीय प्रशासक की पुस्तकों की खरीदारी होनी है। यह धनराशि सभी स्कूलों में विद्यालय प्रबंध समिति खाते में भेजी गई है।


शहर क्षेत्र में एक दुकान से सभी स्कूलों में खेल किट खरीद हो रही है और ग्रामीण इलाकों को एबीआरसी व एनपीआरसी के माध्यम से विभागीय अधिकारी खुद स्कूलों में खेल किट डलवा रहे हैं। इस किट की कीमत दो से तीन हजार रुपये अधिक नहीं है।
विज्ञापन



पुस्तकालय के लिए जो किताबें खरीदी जा रही हैं वह निर्धारित की बजाय दूसरे प्रकाशक की ली जा रही हैं। इस तरह की लगातार शिकायत आने पर बीएसए रामसिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच करने के आदेश दिए हैं।


उन्होंने कहा कि निरीक्षण में जिस विद्यालय में मानक के अनुसार खेलकिट और निर्धारित प्रकाशक से खरीदी पुस्तकें न मिलें, उनके प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई को रिपोर्ट दी जाए। ताकि प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


घटिया खेल किट खरीद में प्रधानाध्यापक का फंसना तय

अधिकृत प्रकाशक से पुस्तक न खरीदने पर होगी कार्रवाई

बीएसए ने बीईओ को निरीक्षण करने का दिया आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें