फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के नकली दांतों ने फेरों में डाला व्यवधान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव दलेलगंज में दूल्हे के दांत नकली बता कर दुल्हन के पिता ने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे को धोखे से चेकअप के लिए अस्पताल भी ले गए। वहां पर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। बाद में रिश्तेदारों के समझाने पर दोपहर को फेरे पड़ सके। हालांकि बाद में दूल्हे ने दो दांत नकली होने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव दलेलगंज निवासी राकेश की बेटी रागिनी की बरात रविवार को मैनपुरी जनपद के नवीगंज थानाक्षेत्र के गांव हरिहरपुर से आई थी। रात मे द्वारचार की रस्म आदि होने के बाद सोमवार सुबह दूल्हा विजय कपड़े आदि बदलने जनवासे गया था।


तभी दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता रामबरन से कहा कि तुम्हारे बेटे के जबड़े की सर्जरी हुई है। उसके दांत नकली हैं। इससे वह बेटी की शादी नहीं करेंगे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। उन्होंने दूल्हे का डाक्टरी परीक्षण कराने की बात कही।
विज्ञापन



रामबरन इस पर तैयार नहीं हुए। इसी दौरान कुछ लोग दूल्हे को फेरे के लिए ले जाने की बात कह कर बाइक पर बैठाकर फर्रुखाबाद के अस्पताल में चेकअप के लिए ले गए। इसकी भनक लगते ही रामबरन भी वहां पहुंच गए।


दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। उन्होंने कहा कि परीक्षण होगा तो दुल्हन का भी होगा। रिश्तेदार दोनों पक्षों को समझाकर वापस ले गए। गांव में काफी देर तक पंचायत होने के बाद सोमवार दोपहर दो बजे के बाद फेरे की रस्म पूरी हो सकी। उसके बाद दुल्हन की विदा हुई।
विज्ञापन


दूल्हे के नकली दांतों ने फेरों में डाला व्यवधान

दूल्हे को चेकअप के लिए अस्पताल ले गए परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें