फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सेवानिवृत शिक्षकों की फंड, पेंशन पत्रावली न देने पर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त 61 शिक्षकों में 12 की पेंशन, फंड और बीमा भुगतान संबंधी पत्रावली लेखा कार्यालय में उपलब्ध न कराने पर खंड शिक्षा अधिकारी और लिपिकों को बीएसए ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इन शिक्षकों की पत्रावलियां जल्द ही लेखाधिकारी कार्यालय में तैयार कर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


बीएसए रामसिंह ने शनिवार को कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों के साथ बैठक की। इसमें बीएसए ने कहा कि 61 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं। इसमें एक शिक्षक की नियुक्ति 2005 के बाद की है। बकाया 60 शिक्षकों की तैनाती पूर्व की है।

इनकी पेंशन, फंड और बीमा की पत्रावली मांगी गई थी। अभी तक कायमगंज नगर क्षेत्र के दो, फर्रुखाबाद नगर क्षेत्र के दो, कायमगंज ग्रामीण क्षेत्र के एक, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के तीन, कमालगंज क्षेत्र के दो, शमसाबाद और बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के एक-एक शिक्षक की पेशन, फंड और बीमा भुगतान को पत्रावली तैयार होकर ब्लाक कार्यालय से नहीं आई है।
विज्ञापन


बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी और ब्लाक लिपिकों को नोटिस जारी कर लापरवाही बरतने में स्पष्टीकरण मांगा है। इन शिक्षकों की पत्रावली जल्द तैयार कर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में भेजने क निर्देश दिए। शिक्षकों का लंबित एरियर भुगतान की बीईओ से रिपोर्ट मांगी गई थी।

एरियर के बजाए बोनस भुगतान संबंधी रिपोर्ट भेज दी। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताई। जीपीएफ पास बुक अपडेट न किए जाने पर बीएसए ने सभी बीईओ को चेतावनी दी है। बीएसए ने कहा कि नए छात्र छात्राओं का नामांकन 20 मई तक पूरा कर लिया जाए।

ड्रेस वितरण को सभी बीईओ से छात्र संख्या मांगी है। निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की प्राप्ति एवं वितरण, प्रवेश की स्थिति, जून से शुरू होने वाले शारदा अभियान की तैयारी, लर्निंग आउटकम फीडिंग की प्रेरणा पोर्टल पर स्थिति, यू डायस और एसडीएमएस की स्थिति, एनपीएस की स्थिति संबंधी बिंदुओं की समीक्षा की।

बीएसए ने बताया कि जून में शिक्षकों का अवकाश नहीं रहेगा। वह शारदा अभियान केे तहत सर्वे करेंगे। इससे सभी बीईओ को शिक्षकों को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति न दिए जाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी अजीत कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीईओ और खंड लिपिकों से बीएसए ने मांगा जवाब

12 रिटायर शिक्षकों के फंड, पेंशन पत्रावली न देने पर नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें