फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जिले को छह पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चंदौली में खेली गई स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जिले के तीन खिलाड़ियों ने छह सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाले हैं। इसमें एक खिलाड़ी ने सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में मेडल जीता है। शुक्रवार को वापस आने पर विजेताओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन




चंदौली में 24 से 26 नवंबर तक राजस्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप खेली गई। इसमें जिले के 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से तीन ने छह सिल्वर मेडल जीते हैं। इसमें सबसे ज्यादा मेडल शालिनी ने जीते हैैं। शालिनी ने 45 केजी भार वर्ग की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर कटेगरी में भाग लिया था। उसने 45 केजी स्नैच व 56 किलो वजन क्लीन एंड जर्क में कुल 101 किलो वजन उठा कर तीनों में सिल्वर मेडल हासिल किया।

इसके अलावा जूनियर कटेगरी में नैना श्रीवास्तव ने 49 केजी भारवर्ग में 40 किलो वजन स्नैच व 45 किलो क्लीन एंड जर्क में उठाया। 85 किलो वजन उठा कर उन्होंने भी सिल्वर मेडल हासिल किया। पुरुष वर्ग में रजनीश ने सब 61 किलो भारवर्ग में सब जूनियर व जूनियर दोनों ही कटेगरी में हिस्सा लिया। उन्होने स्नैच में 90 व क्लीन एंड जर्क में 122 किलो कुल 212 किलो वजन उठा कर सिल्वर मेडल जीता। गुरुवार को वहां से वापस लौटे खिलाडिय़ों को कोच सर्वेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर पटेल ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- एक खिलाड़ी ने तीन कटेगरी में जीता सिल्वर मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें