फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा ने ट्रेन के आगे कूद कर जान देने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव साहबगंज में दामाद के यहां रह रही वृद्धा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। चालक ने ट्रेन को रोक लिया। आरपीएफ ने वृद्धा को ट्रेन के नीचे से निकाला तो वह कहने लगी अब जीना नहीं चाहती हूं।
विज्ञापन


जनपद एटा के राजा का रामपुर के मोहल्ला गड़त टोला निवासी लौंगश्री (75) पति रामभरोसे की मौत के बाद अपने छोटे दामाद मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव साहबगंज निवासी रामरहीस के यहां एक साल से रह रहीं हैं। बुधवार दोपहर लौंगश्री पितौरा रेलवे क्रासिंग के पास कानपुर-कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गईं। वह बीच ट्रैक में आ गईं। स्पीड कम होने से चालक ने ट्रेन रोक दी। आरपीएफ ने वृद्धा को ट्रेन के नीचे से निकाला। उसके मामूली चोटें आईं हैं।

वृद्धा आरपीएफ से बोली उसे मरना है, छोड़ दो। अब वह जीना नहीं चाहती हैं। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर आरके राम व जीआरपी वृद्धा को ट्रेन में बैठाकर स्टेशन लेकर पहुंचे। स्टेशन मास्टर के दफ्तर में उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। स्टेशन मास्टर विमल वर्मा ने उससे नाम पता पूछा। कुछ देर बाद वृद्धा के दामाद रामरहीस वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि लौंगश्री उनकी सास हैं। वह दोपहर को नाराज होकर घर से निकल आईं। लौंगश्री के दो पुत्र वीरपाल व विजय हैं। बड़े पुत्र रामसेवक की मौत हो चुकी है। पांच पुत्रियां हैं। छोटी पुत्री मीरा देवी के पास एक वर्ष से रह रहीं हैं। स्टेशन मास्टर ने बताया घटना के दौरान 15 मिनट ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें