फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया के चिकित्सक को बना दिया एमओआईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इसी के चलते लोहिया अस्पताल के डॉक्टर एक सीएचसी का एमओआईसी बना दिया है। इतना ही नहीं दो अन्य विभागों के चार्ज भी इन्हीं डाक्टर को दे दिए हैं।
विज्ञापन



सीएमएस के अंडर में काम कर रहे चिकित्सक का वेतन अस्पताल से ही निकलता है, जबकि सीएमओ कार्यालय से संबद्ध डाक्टरों का वेतन सीएमओ कार्यालय से निकलता है। शासनादेश के अनुसार सीएमएस के अंडर में काम कर रहे किसी भी डॉक्टर को वित्तीय चार्ज नहीं दिए जा सकते हैं। लेकिन मुख्य चिकित्साधिकारी ने लोहिया अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सर्वेश यादव को करीब 20 दिन पहले ही बरौन स्थित सीएचसी का एमओआईसी बना दिया है, जबकि वहां पर पहले से तैनात डॉक्टर अनुज त्रिपाठी से यह चार्ज छीन लिया गया है।

पहले डा. अनुज त्रिपाठी बरौन सीएचसी के एमओआईसी होने के साथ ही जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के पद पर भी तैनात थे। अब उनके पास महज यही पद है। सीएमओ डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि एडी के आदेश से हमने फेरबदल किया है।
विज्ञापन


फाइलेरिया निरोधी अभियान का नोडल अधिकारी भी बनाया
डॉ. सर्वेश यादव पर सीएमओ कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। यही कारण है कि उन्हें महज एमओआईसी ही नहीं बनाया बल्कि फाइलेरिया निरोधी अभियान का नोडल अधिकारी भी बनाया गया है। डा. सर्वेश को स्टोर का चार्ज भी दिया गया है।
विज्ञापन



लोहिया अस्पताल के चिकित्सक को बना दिया एमओआईसी
शासनादेश के अनुसार कोई वित्तीय चार्ज नहीं दिए जा सकते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें