फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव बने दिल्ली क्रिकेट टीम के उपकप्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के दृष्टिबाधित क्रिकेटर गौरव सिंह को नागेश ट्राफी के लिए टीम दिल्ली का उपकप्तान बनाया गया है। यह सीरीज 25 नवंबर से चल रही है। दिल्ली का पहला मैच 15 दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन


शमसाबाद क्षेत्र के छोटे से गांव रमापुर निवासी गौरव सिंह राजपूत ने दिल्ली रणजी टीम का उपकप्तान बनकर एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। फिलहाल वह कोच विक्रम के साथ अपनी बल्लेबाजी व गेंदबाजी को धार दे रहे हैं। गौरव सिंह के पास छह अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है। उनके अंतरराष्ट्रीय अनुभव का टीम को फायदा मिलेगा।

नागेश ट्राफी में 22 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को चार पूल में बांट दिया गया है। प्रत्येक पूल से दो-दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल व फाइनल होगा। दिल्ली के मैच 15 दिसंबर से शुरू होंगे।
विज्ञापन


गौरव का अब तक का प्रदर्शन
गौरव ने छह अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें तीन मैच उसने भारत व तीन श्रीलंका की जमीं पर खेले हैं। श्रीलंका में खेली गई सीरीज में गौरव तीन मैच में टीम का हिस्सा रहे, लेकिन एक ही मुकाबले में बल्लेबाजी करने को मिली। इसके बाद भारत में श्रीलंका, इंग्लैंड और भारत के बीच खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। इसमें भी उन्हें एक ही मैच में बल्लेबाजी का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें