फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से कपड़ा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा(फर्रुखाबाद)। टहलने निकले कपड़ा व्यापारी की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना मेरापुर के गांव नगला कोठी निवासी जयप्रकाश यादव (60) सोमवार को संकिसा की ओर से टहल कर वापस सराय अगहत की ओर लौट रहे थे। नयागांव थाना स्थित बीआरपीडी पब्लिक स्कूल के पास से गुजरते समय सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जयप्रकाश की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


शव को देखकर पत्नी नन्ही देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने हादसे की सूचना जिला एटा के थाना नयागांव पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि जयप्रकाश की सराय अगहत में कपड़ा ब्रिकी की दुकान है। दो बेटे मंजीत, अरविंद और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें