फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण में पक्षपात का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित पुरानी घटिया पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में पक्षपात का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। नायब तहसीलदार से ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। इसको लेकर काफी तनाव हो गया। जैसे तैसे मामला शांत हुआ। जेसीबी के खराब हो जाने के बाद एक घंटे बाद आई दूसरी जेसीबी आई। तब केवल मलबा हटाया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह पांचालघाट स्थित पुरानी घटिया पर नायब तहसीलदार पवन गुप्ता टीम के साथ पहुंचे और जेसीबी ने राधेश्याम गुप्ता के मकान से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोग अपने हाथों से पटिया तोड़ने लगे। जैसे ही जेसीबी भाजपा नेता रामदास गुप्ता के मकान पर पहुंची। तो परिवार के लोग बाहर निकल आए। उन्होंने सत्ता पक्ष के एक नेता से नायब तहसीलदार की बात करा दी। इसके बाद नायब तहसीलदार ने उसे अतिक्रमण हटाने का समय दे दिया। इसके कुछ ही समय बाद जेसीबी खराब होने की बात कह कर उसे वापस कर दिया गया। वहां पर मौजूद जगपाल सिंह चौहान ने इसका विरोध किया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के नेता का फोन आने के बाद ही प्रशासन ने उसे समय दे दिया। इसको लेकर नायब तहसीलदार और जगपाल सिंह के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। प्रधान के पति जमील ने मामले को शांत किया। नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को बताया कि जो निशान लगे हैं। उन निशान तक अतिक्रमण हटाया जा रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया तो साढ़े इकत्तीस फीट से चला। जैसे ही भाजपा नेता के मकान पर पहुंचा। इसके बाद यहां 30 फीट कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जानबूझ कर भाजपा नेता को काफी समय दिया। एक घंटे बाद नगरपालिका से दूसरी जेसीबी आई। तब टीम ने केवल मलबे को उठवाया। आगे अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। ग्रामीणों ने सत्ता पक्ष के नेता पर भी आक्रोश जताया।
विज्ञापन


एसएसआई ने जताई नाराजगी
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नोकझोंक होने लगी। इसके बाद लेखपाल संजीव द्विवेदी ग्रामीणों को निशान दिखाने के लिए आगे ले गए। एसएसआई देवेंद्र गंगवार भी पहुंच गए। यहां पर महिला ओमवती पत्नी रामसरन ने टीम से अपना दुखड़ा रोया। वह रो रोकर बता रही थी लोग डिब्बा बनाने का काम करते हैं। किसी तरह मकान बनवाया था। उसी समय मिथिलेश देवी पत्नी परमानंद भी रो रोकर लोगों को अपनी बात कह रही थी। यह देखकर एसएसआई देवेंद्र गंगवार महिलाओं पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि जो निशान लगे हैं। वहां तक अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

पक्षपात की होगी डीएम से शिकायत
फर्रुखाबाद। ग्रामीणों ने कहा कि नायब तहसीलदार और उनकी टीम पक्षपात कर अतिक्रमण को हटवा रही है। घाट की ओर खाली जगह होने के बाद भी दूसरी ओर निशान लगाए गए। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें