फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ के न होने पर मरीजों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के न होने पर मरीजों ने हंगामा किया। कई मरीज मायूस होकर लौट गए। दूसरे बाल रोग विशेषज्ञ ने देखने से मना कर दिया।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल में गुरुवार को मरीजों की भीड़ लगी थी। सर्दी का मौसम होने से बीमार बच्चों की संख्या भी अधिक थी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एसपी सिंह के कक्ष में ताला लगा था। वहां पर अवकाश का बोर्ड लगा था। यहां पर रबीना बेगम अपने बच्चे को बुखार आने पर दिखाने के लिए आई थी। सरिता देवी भी अपने बेटे को दस्त अधिक होने पर दिखाने के लिए आई थी। दूसरे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश तिवारी सीएमएस के कक्ष में बैठे थे। मरीज भी वहां पर पहुंच गए। बच्चों के परिवार वालों ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश तिवारी से बच्चों को देखने को कहा। उन्होंने इस कक्ष में देखने से मना कर दिया। परिवार के लोगों ने वहां से वापस आकर ओपीडी में हंगामा किया। मरीजों का कहना था कि यहां पर अक्सर कोई न कोई डॉक्टर नहीं होता है। जो मिलते भी हैं वह लोग मरीजों नहीं देखते हैं।

उधर, फिजीशियन कक्ष में मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। फिजीशियन ने बताया कि सर्दी होने पर इस समय अस्थमा और स्ट्रोक के मरीजों की संख्या अधिक होने लगी है। मरीजों को सर्दी से बचाव करना चाहिए। ब्लडप्रेशर के मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है। वहीं, सीएमएस डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि डॉक्टर एसपी सिंह अवकाश पर हैं। डॉक्टर राजेश तिवारी से वार्ता कर अवकाश के दिन बच्चों को देख लेने को कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें