फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा हटा तो निकलीं परिवार की योजना की दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय के पीछे गिराए गए भवन के मलबे को मंगलवार को हटाया गया तो उसमें दवाएं निकलीं। इसमें परिवार नियोजन की दवाओं के साथ ही होम्योपैथी की दवाओं की शीशियां शामिल हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ऑफिस के पीछे पुराने होम्योपैथिक स्टोर के बाहर करीब 25 दिन पहले परिवार नियोजन की दवाओं को जला दिया गया था। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट आरए चौहान ने मौके पर पहुंच कर जांच की थी। वहां उन्हें कुछ दवाएं मिली थीं। उन्होंने सीएमओ कार्यालय के ही एक कमरे में रखवा कर सील करवा दिया था। बाद में इसी मामले की जांच जिलाधिकारी ने एडीएम विवेक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट आरए चौहान व लोहिया महिला अस्पताल के सीएमएस डा. कैलाश की समिति को सौंपी थी।

इसकी जांच अभी तक पूरी नहीं हुई। कुछ दिन पूर्व होम्योपैथिक स्टोर के भवन को जेसीबी लगाकर गिरवा दिया गया था। मंगलवार को वहां पर मजदूर मलबा हटा रहे थे। इसी दौरान वहां पर परिवार नियोजन की दवाएं व अन्य सामग्री निकली। दूसरी ओर से हटाने पर होम्योपैथिक दवाओं की शीशियां भी निकलीं। वह सील बंद थीं।इनमें कोई भी एक्सपाइरी डेट भी नहीं लिखी थी
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि दवाएं जलाने की जांच चल रही है। भवन गिराने व मलबा निकलने के बिंदु को भी ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें