फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजीशियन कक्ष के बाहर महिला का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में फिजीशियन कक्ष के बाहर महिला लाइन तोड़ कर अंदर जाने लगी। इसका विरोध होने पर महिला ने हंगामा कर दिया। इस दौरान लाइन में लगे अन्य मरीजों ने महिला को शांत किया।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को मरीजों की भीड़ फिजीशियन कक्ष के बाहर लगी थी। इससे महिला और पुरुष मरीजों की लाइन लगवाई गई थी। एक-एक मरीजों को अंदर भेज कर देखा जा रहा था। इस दौरान एक महिला लाइन तोड़ कर अंदर जाने लगी। उसी समय लाइन में लगी अन्य महिलाओं ने आपत्ति कर महिला को रोक दिया। महिला के रोके जाने पर वह आक्रोशित हो गई और जोर जोर से हंगामा करने लगी। यह देखकर लाइन में लगे अन्य मरीजों ने महिला को समझाकर शांत किया।

इसके अलावा ओपीडी में कुष्ठ रोग सहायक पंकज शुक्ला का कक्ष बंद था। यहां पर मरीज उनके आने का इंतजार कर रहे थे। जब मरीजों के उनके न आने का पता चला तो उन्होंने दूसरे डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज कराया। जबकि कुछ वहां से लौट गए। डॉ. बीके दुबे के कक्ष में भी मरीजों की भीड़ रही। मरीज दवा काउंटर पर पहुंचे तो वहां पर भीड़ लगी हुई थी। स्टाफ कम होने से यहां पर दवा मिलने में मरीजों को देरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें