फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को अर्घ्य दे मांगी खुशहाली

Wed, 14 Nov 2018 11:40 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
छठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किलाघाट पर छठ पूजन कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। व्रतधारियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन


पूर्वांचल विकास समिति की ओर से किलाघाट पर छठ पूजा कार्यक्रम किया गया। तड़के ही व्रतधारी लोग किलाघाट पर पहुंच गए। पूर्वांचल विकास समिति के उपाध्यक्ष केदार शाह और छठ पूजा के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने पूजन की व्यवस्था कराई। बुधवार को सूर्य निकलते ही व्रतधारियों ने सबसे पहले गंगा स्नान किया। महिलाओं ने सजे-धजे सूप में फल, ठेकुआ, मालपुवा, खीर, खजूर, चावल के लड्डू और सूजी के हलवा रखा।
विज्ञापन


पति ने पत्नी के गंगाजल से बाल धुलवाए। इसके बाद महिलाओं ने गाय के कच्चे दूध से उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजन के समापन अवसर पर महिलाओं और युवतियों में सेल्फी लेने की होड़ सी लगी रही। सुरक्षा को लेकर पुलिसबल भी मौजूद रहा। इस अवसर पर आशा देवी, दुर्गा देवी, उर्मिला, प्रमोद झा, प्रमिला वर्मा, डॉ. शमीम अहमद, डा. रंगनाथ मिश्र, सचिव अजीत भट्ठ, श्रवण कुमार, निर्मल यादव, बैंक प्रबंधक अविनाशचंद्र, जनार्दन शर्मा, एनडी प्रसाद और एसएन झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें