फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो इंटर कालेजों के प्रधानाचार्य ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर लगाई आपति

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित 61 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने पर आपत्तियां आनी शुरू हो गई है। दो इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों ने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने पर आपत्ति लगाई है। उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त न होने से विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाने की मांग की। बुधवार तक करीब 10 आपत्तियां आई हैं। 15 नवंबर तक प्रस्तावित केंद्रों पर आपत्तियां ली जाएगी। इसके बाद आपत्तियों को निस्तारण के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद भेज जाएगा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराने के लिए जिले में 61 परीक्षा केंद्र बनाए जाने की तैयारी चल रही है। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की माध्यमिक शिक्षा परिषद से सूची जारी हो गई। इन पर आपत्तियां आनी शुरू हो गई हैं। बुधवार तक करीब 10 आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आई हैं। इसमें कन्या विद्यापीठ कायमगंज के प्रधानाचार्य और मोहन लाल शुक्ला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर आपत्ति लगाई है। इसमें कहा कि उनके विद्यालय में व्यवस्थाएं नहीं है। इससे विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए।

इसके अलावा विद्यालय में फर्नीचर की कमी होने, व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने और सुविधाओं का टोटा होने संबंधी आपत्तियां आई हैं। यह आपत्तियां 15 नवंबर तक ली जाएंगी। इसके बाद आपत्तियों को निस्तारण के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद भेजा जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने बताया कि गुरुवार तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद आपत्तियों को नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रों की चस्पा सूची देेखने को लगी रही भीड़
फर्रुखाबाद। इंटर व हाईस्कूल की बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए जिले में 61 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की जारी हुई सूची को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर दीवार पर चस्पा किया गया है। इनको देखने के लिए बुधवार को शिक्षक व प्रधानाचार्यों की भीड़ लगी रही। कई लोगों ने परीक्षा केंद्र देखे और उनकी मोबाइल पर फोटो भी खींची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें