फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा का अवकाश निरस्त, खुलेंगे विद्यालय होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह ने 13 नवंबर को छठ पूजा के अवकाश को निरस्त कर दिया है। उन्होंने विद्यालय खोल कर परीक्षा कराने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद सचिव की ओर से जारी अवकाश तालिका में 13 नवंबर को छठ पूजा का अवकाश घोषित है। इस दिन परिषदीय स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का अंतिम पेपर है। एक शिक्षक संगठन ने परीक्षा निरस्त करने की मांग की। इस पर प्रभारी बीएसए सोमवीर सिंह ने दोपहर में 13 नवंबर को होने वाली परीक्षा को निरस्त कर कर 14 नवंबर को कराने का आदेश दिया। शाम को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी बीएसए सोमवीर सिंह के जारी किए आदेश को पलट दिया।

उन्होंने 13 नवंबर के अवकाश को निरस्त कर परीक्षा कराने का आदेश दिया है। बीएसए ने जारी किए आदेश में कहा कि परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 13 नवंबर को जो परीक्षा होनी है, वह कराई जाएगी। सभी शिक्षक विद्यालय समय से खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें